योगी सरकार की पैरवी पर सूबे की गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने बीजेपी नेता और पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की बची हुई सजा को माफ कर दिया है।
उम्मीद जताई जा रही है कि इस आदेश के आधार पर बीजेपी के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया के बड़े भाई बीएसपी के पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया और पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया को भी राहत दी जा सकती है।